AgroHub connects farmers to consumers, delivering fresh, natural, and authentic products straight from the source. We believe in supporting farmers and promoting healthy living. Thank You, Kisan!

Company Info

Green Gram 1kg

Naturally fresh and unpolished green gram, known for its light taste and high nutritional value. Carefully sourced and hygienically packed, it’s perfect for everyday meal.

1. मिट्टी (Soil)

  • सर्वोत्तम मिट्टी: हल्की से मध्यम दोमट / बलुई दोमट
  • जल निकास: अच्छा होना अनिवार्य, जलभराव नहीं होना चाहिए
  • pH मान: 6.5 से 7.5
  • बीज फसल हेतु: पिछले 1–2 वर्ष में मूंग या उड़द नहीं बोई गई हो

2. बुआई का समय (Sowing Time)

  • ग्रीष्म काल (Summer): फरवरी से मार्च
  • खरीफ (Rainy): जून से जुलाई

3. बीज मात्रा (Seed Rate)

  • ग्रीष्म काल: 18–20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर
  • खरीफ: 12–15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर

4. खेत की तैयारी (Land Preparation)

  • 1 बार गहरी जुताई
  • 2–3 बार हैरो चलाएं
  • खेत को समतल करें
  • अंतिम जुताई में गोबर की खाद मिलाएं

5. बीज उपचार (Seed Treatment)

  • फफूंदनाशी उपचार: कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज या थिरम + कार्बेन्डाजिम 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज
  • जैव उपचार (अनुशंसित)
  • राइजोबियम कल्चर: 5–7 ग्राम/किलो बीज
  • पीएसबी कल्चर: 5 ग्राम/किलो बीज
  • रासायनिक उपचार के बाद बीज को छाया में सुखाकर जैव कल्चर लगाएं।

6. बुआई विधि (Sowing Method)

  • कतारों में बुआई (सीड ड्रिल/पौरा विधि)
  • कतार से कतार दूरी: 30 सेमी
  • पौधे से पौधे की दूरी: 10 सेमी
  • बुआई की गहराई: 4–5 सेमी
  • बीज फसल में कतार बुआई आवश्यक है ताकि रोगिंग (Rouging) की जा सके।

7. जैविक खाद (Organic Manure)

  • अच्छी सड़ी गोबर की खाद: 8–10 टन प्रति हेक्टेयर

8. उर्वरक मात्रा (Fertilizer Dose)

  • (मृदा परीक्षण सर्वोत्तम, सामान्य अनुशंसा)
  • नाइट्रोजन (N): 15–20 किग्रा/हे
  • फास्फोरस (P₂O₅): 40–50 किग्रा/हे
  • पोटाश (K₂O): 20 किग्रा/हे (यदि कमी हो)

9. सिंचाई (Irrigation)

  • ग्रीष्म काल: 6–8 सिंचाई
  • महत्वपूर्ण अवस्थाएँ: शाखा बनना, फूल आना, फलियाँ भरना
  • खरीफ: प्रायः वर्षा आधारित
  • आवश्यकता अनुसार ही सिंचाई
  • जलभराव से बीज की गुणवत्ता खराब होती है।

10. निराई–गुड़ाई एवं रोगिंग

  • निराई–गुड़ाई: 20–25 दिन पर पहली
    35–40 दिन पर दूसरी
  • पेंडीमेथालिन 1.0 कि.ग्रा सक्रिय तत्व/हे (पूर्व अंकुरण) – वैकल्पिक
  • रोगिंग (बीज फसल हेतु अनिवार्य)
  • फूल आने से पहले एवं फूल आने के समय: गलत प्रकार के पौधे, रोगग्रस्त पौधे, जल्दी या देर से फूलने वाले पौधे, सभी को तुरंत निकाल दें |

11. कीट प्रबंधन (Pest Management)

  • प्रमुख कीट: सफेद मक्खी, थ्रिप्स, माहू, फल्ली छेदक
  • अनुशंसित दवाएँ
  • चूसक कीट: थायोमेथोक्सम 25 WG @ 0.25 ग्राम/लीटर या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL @ 0.3 मि.ली./लीटर
  • फल्ली छेदक: इमामेक्टिन बेंजोएट 5 SG @ 0.4 ग्राम/लीटर
  • फूल आने के समय अनावश्यक छिड़काव न करें।

12. कटाई (Harvesting)

  • जब 80–85% फलियाँ पक जाएँ
  • 1–2 बार तुड़ाई सर्वोत्तम
  • सुबह के समय कटाई करें
  • साफ स्थान पर अलग से मड़ाई करें

अस्वीकरण (Disclaimer)

  • यह जानकारी Seed Growing Area (SGA) की सामान्य अनुशंसाओं पर आधारित है।
  • वास्तविक परिणाम: जलवायु, मिट्टी की जांच, किस्म विशेष पर निर्भर कर सकते हैं।

AgroHub connects farmers to consumers, delivering fresh, natural, and authentic products straight from the source. We believe in supporting farmers and promoting healthy living. Thank You, Kisan!

Get Help

Help Center

Track Order

Shipping Info

Returns

FAQ

Company

About Us

Careers

Stores

Want to Collab?

Head Office

Quick Links

Blogs

Gift Card

Account Balance

Membership

Subscriptions

Company Info

©2025 All right reserved by Agrohub | Designed and developed by ARKA Global

Same-Day Delivery! Order Before 4 PM and Enjoy by 8 PM! ⚡🚛